MCD : दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का हल्लाबोल.. दे दिया अल्टीमेटम

बजाते रहो भारत न्यूज़

नई दिल्ली

दिल्ली नगर निगम के स्वच्छता कर्मचारियों की मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन और काम बंद हड़ताल को लेकर नोटिस जारी कर दिया गया है । यह नोटिस एमडी स्वच्छता कर्मचारी यूनियन द्वारा जारी किया गया है।

इस नोटिस की कॉपी लेकर यूनियन के नेता आर बी ओटवाल पहुंचे भारतीय जनता पार्टी नेता व पार्षद संदीप कपूर के पास। ऊंटवाल ने बताया कि उनकी यूनियन कई मांगों को लेकर एमडी शासन प्रशासन के खिलाफ आने वाले 29 अगस्त को धरना प्रदर्शन व काम बंद हड़ताल करने जा रही है।

भाजपा पार्षद संदीप कपूर ने अपना समर्थन देते हुए कहा कि वह कर्मचारियों के साथ हैं और कर्मचारियों के मांगो को पूरा करवाने में वह सरकार के समक्ष पुरजोर तरीके से आवाज उठाएंगे।

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.