MCD : दिल्ली नगर निगम के वाडा हिंदूराव अस्पताल में फिर मचा ये बवाल..

बजाते रहो भारत न्यूज़

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली के वाडा हिंदूराव अस्पताल में फिर मच गया है बवाल।असल में दिल्ली में हो रही लगातार बारिश ने खोल के रख दी है दिल्ली नगर निगम के अस्पताल प्रशासन की पोल।

             

         

खबर में दिखाई दे रही ये तस्वीर दिल्ली नगर निगम के हिंदू राव अस्पताल के वार्ड नंबर तीन की है। इस तस्वीर को अस्पताल के कर्मचारियों ने वायरल करते हुए संदेश जारी किया है कि विभागीय अधिकारियों से अनुरोध है कि वार्ड नंबर 3 में बरसात का पानी जो भरता है इसको रोकने का उचित प्रबंध किया जाए।

       

खबर में दिख रही इस तस्वीर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह अस्पताल किस तरीके से कीचड़ में सना है। अस्पताल में पहुंच रहे मरीजों की स्थिति कैसी होगी वो भी इन तस्वीरों को देखकर महसूस किया जा सकता है

Get real time updates directly on you device, subscribe now.