MCD बड़ी अपडेट : निगमायुक्त अश्वनी कुमार पर महापौर महेश खींची का बड़ा वाला आरोप कहा कमिश्नर साहब तो…

बजाते रहो भारत न्यूज़

नई दिल्ली, 11 अप्रैल 2025

श्रावणी भूपति

दिल्ली नगर निगम के मेयर महेश खिच्ची ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, कि निगम आयुक्त अश्वनी कुमार जी द्वारा जब यह यूजर चार्ज दिल्ली की जनता के ऊपर थोपा गया, हमने इस संबंध में उन्हें पत्र लिखा परंतु उनकी ओर से किसी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सदन में 100 गज तक के प्लाट पर संपत्ति कर माफ करने और 100 गज से लेकर 500 गज तक के प्लाट पर संपत्ति कर हाफ करने का प्रस्ताव पास किया गया, परंतु अश्विनी कुमार जी ने उस पर कोई काम नहीं किया। उल्टा यूजर चार्ज लगाकर जनता की जेब पर एक कर का बोझ और बढ़ा दिया। मेयर महेश खिच्ची ने कहा कि जनता पहले ही लगातार बढ़ रही महंगाई की मार झेल रही है वहीं दूसरी ओर अब निगम आयुक्त अश्विनी कुमार जी द्वारा यूजर चार्ज और कमर्शियल लाइसेंस की फीस बढ़ा देने से दिल्ली की गरीब जनता की कमर टूट जाएगी।

मेयर महेश खिच्ची ने कहा, कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे। हर महिला को ₹2500 प्रति माह देने का वादा किया था। त्योहार पर मुफ्त सिलेंडर देने का वादा किया था। दिल्ली का चुनाव जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी के सारे वादे एक बार फिर से जुमला निकले। ₹2500 और मुफ्त सिलेंडर देना तो दूर उल्टा भाजपा के चहीते निगम आयुक्त अश्विनी कुमार ने दिल्ली की जनता पर यूजर चार्ज लगाकर और कमर्शियल लाइसेंस की फीस बढ़ाकर उनकी जेब पर डाका मारने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया है। महेश खिच्ची ने कहा, कि हमने गृहमंत्री अमित शाह जी को पत्र लिखा है और उनसे अनुरोध किया है, कि तुरंत प्रभाव से निगम आयुक्त अश्विनी कुमार जी को उनके पद से हटाया जाए और उनकी जगह पर किसी साफ और ईमानदार छवि वाले व्यक्ति को नियुक्त किया जाए। ताकि दिल्ली की जनता को इस संपत्ति कर के अतिरिक्त बोझ से मुक्त कराया जा सके।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.